स्वतंत्रता दिवस पर राम नगीना ग्रुप ऑफ कॉलेज में प्रभात फेरी, ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

दुद्धी/मझौली। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर राम नगीना ग्रुप ऑफ कॉलेज मझौली में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसके बाद कॉलेज परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर आनंद प्रकाश सिंह यादव, मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मोतीलाल गुप्ता मझौली, संस्था के संरक्षक उपेंद्र यादव तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभांगी अग्रहरी ने की। इस अवसर पर शिक्षकगण दंगल, विवेकानंद, शशांक, दिलीप, राजकिशोर कनौजिया, सुभागी, प्रियंका, आराधना, मंजू, उर्मिला, सलोनी, शशिकांत यादव, विपिन यादव सहित अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *