एनटीपीसी मौदा में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत प्रभात फेरी एवं “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन

Spread the love

नागपुर । राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम्” के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में एवं भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान 2026 के अंतर्गत एनटीपीसी मौदा द्वारा वॉकाथॉन एवं सामूहिक “वन्दे मातरम्” गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था। वॉकाथॉन में परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी मौदा जोसेफ बास्टियन, अनुरक्षण एवं प्रचालन महाप्रबंधक सुनील चंद्र दास, डेप्युटी कमांडेंट अर्चित खेतान, सभी विभागाध्यक्षों, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।

वॉकाथॉन के उपरांत राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन एनटीपीसी मौदा की राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक भावना को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *