सकारात्मक और तथ्यपरक पत्रकारिता लोकतंत्र को करती है सशक्त : जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

Spread the love

 रायपुर/ रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल और रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों से संवाद किया तथा प्रेस क्लब के विकास, मीडिया की बदलती चुनौतियों और जनसंपर्क की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि  सोशल मीडिया और न्यू मीडिया के तेजी से विस्तार के इस दौर में विश्वसनीय, तथ्यपरक और सकारात्मक पत्रकारिता की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि जब सही, प्रमाणिक और समयबद्ध जानकारी नागरिकों तक पहुँचती है, तब सरकार और समाज के बीच विश्वास का संबंध और मजबूत होता है। सकारात्मक और तथ्यपरक पत्रकारिता लोकतंत्र को सशक्त करती है।जिम्मेदार पत्रकारिता जनजागरूकता बढ़ाने, सुशासन को सशक्त करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा ने कहा कि जनसंपर्क विभाग और पत्रकारिता एक-दूसरे के पूरक हैं। जनसंपर्क के माध्यम से शासन की योजनाएं और नीतियां समाज तक पहुंचती हैं, जबकि पत्रकार तथ्यपरक और संतुलित तरीके से उन्हें जनता के सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच नियमित संवाद, पारदर्शिता और विश्वास का रिश्ता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाता है।
वरिष्ठ पत्रकार बृजेश चौबे ने कहा कि पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के बीच बेहतर समन्वय, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और परस्पर सहयोग की भावना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ संवाद और विश्वसनीय सूचना व्यवस्था से न केवल मीडिया की साख मजबूत होती है, बल्कि शासन और आमजन के बीच भी प्रभावी संचार स्थापित होता है। ऐसे संवाद कार्यक्रम दोनों पक्षों के बीच विश्वास और सहयोग को और सुदृढ़ करने का माध्यम बनते हैं।
 इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने आज के डिजिटल युग में खबरे की तीव्रता के साथ-साथ भ्रम की धुंध भी फैलने की बात भी कही , उन्होंने पत्रकारिता के सिद्धांतों को नए माध्यमों में भी परंपरागत रूप से जिंदा रखने पर जोर दिया और पत्रकारिता में सच की लौ से भ्रम के जाल को काटने की पत्रकारों की असली जवाबदेही से काम करने की जरूरत की बात कही। इस अवसर पर महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक , ज़ाकिर घुड़सेना , संतोष साहू चंदन साहू , नीरज मिश्रा, संजीव सिन्हा, रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष  रामावतार तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, विजय मिश्रा, यशवंत धोटे, प्रफुल्ल पारे, रवि भोई, राजेश जोशी, ,संजीव वर्मा, ई व्ही मुरली, समीर शुक्ला, संदीप तिवारी,मनीष वोरा, शंकर चंद्राकर, पप्पू फरिश्ता, प्रदीप चंद्रवंशी, विजय मिश्रा,  प्रहलाद दमाहे, मनोज बघेल, चंद्रकांत दौंड़,रमेश पाण्डेय,  विनय घाटगे जतिन नचरानी,मनोज बघेल, गिरीश केसरवानी, वरिष्ठ पत्रकार एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *