भदोही: जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया 

Spread the love

  67 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण 

भदोही । शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था हेतु प्रत्येक शनिवार को आयोजित “थाना समाधान व सम्पूर्ण समाधान दिवस” के क्रम में  जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। 

  अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना ज्ञानपुर पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा सर्किल के थानों एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सम्बंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना  व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में किया गया।

 जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा कुछ प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। जमीन सम्बंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरण का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट आख्या दोनों पक्षों के समक्ष ही बना कर उनके हस्ताक्षर कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

आज आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान समस्त थानों पर प्राप्त कुल-67 (राजस्व विभाग से सम्बंधित 58 व पुलिस-09) प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग से सम्बंधित सभी 09 व राजस्व विभाग से सम्बन्धित 01 सहित कुल-10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया । शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु व्यापक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *