सोनभद्र। पुलिस की तत्परता से एक तीन वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिवार से मिला दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलिस लाइन तिराहा मेन रोड के पास एक छोटी बच्ची अकेली भटकती मिली है।सूचना मिलते ही थाना एएचटी की टीम और चाइल्ड लाइन 1098 के सदस्य मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया। आसपास पूछताछ और खोजबीन के बाद पता चला कि बच्ची अनपरा क्षेत्र की रहने वाली है और अपनी बुआ के साथ चुर्क आई थी। खेलते समय वह घर से दूर निकल गई थी।

सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस और चाइल्ड लाइन टीम का आभार जताया।
पुलिस ने अपील की है कि कोई भी लापता या भटका हुआ बच्चा मिले तो तुरंत थाना एएचटी या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
