शाहगंज (सोनभद्र)। देश के लोकप्रिय जननायक कम्प्यूटर युग के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के सद्भावना जन्म दिवस पर बुधवार को कांग्रेस जनों द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक चिकित्सालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं मां सुदेश्वरी मंदिर के प्रांगण में फलदार आम और जामुन का इक्यावन पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर संतोष कुमार नागर, मोहम्मद सेराज हुसैन, राहुल सिंह पटेल, शिवपूजन विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश मिश्रा, संजय तिवारी, अशोक कुमार शर्मा,कमला सिंह, मकबूल आलम,बच्चा खां समेत विद्यालय के तमाम बच्चे एवं अध्यापक शामिल रहे।
राजीव गांधी के जन्मदिवस पर फलदार पौधों का किया गया रोपण
