ओबरा,सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा के वाणिज्य विभाग द्वारा बुधवार को विद्यार्थियों के शैक्षणिक कौशल को निखारने के उद्देश्य से ‘हाउ टू राइट अ गुड सर्वे रिसर्च प्रोजेक्ट रिपोर्ट’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य और संरक्षक डॉ. प्रमोद कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर विकास कुमार ने तकनीकी सत्र का संचालन करते हुए व्यावहारिक जानकारी दी और बताया कि एक सर्वे रिसर्च प्रोजेक्ट कैसे बनाया जाता है।
उन्होंने डेटा कलेक्शन, प्रश्नावली तैयार करने और रिपोर्ट की रूपरेखा तैयार करने की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई।असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विभा पाण्डेय (आयोजन सचिव) ने शोध की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अकादमिक और व्यावहारिक क्षेत्र में सही शोध किस प्रकार नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। इसी क्रम में वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संघमित्रा ने सर्वे के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों और गुणवत्तापूर्ण शोध रिपोर्ट लिखने के उन्नत तरीकों पर प्रकाश डाला। छात्रों के प्रोत्साहन के लिए इस सेमिनार में निरूशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी।यह सेमिनार विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और भविष्य में शोध कार्यों के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
सर्वे रिसर्च प्रोजेक्ट पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
