विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

राउरकेला। 1 से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के तहत, आई.जी.एच. के नर्सेस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एन.टी.आई.) द्वारा 5 अगस्ते को कविता लेखन एवं काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष की विषय ‘जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान : जो प्रभावी है उसे और सशक्त बनाएं’ को ध्या न में रखते हुए, तेरह छात्रों ने ‘स्तनपान एवं उसका महत्व’ के विषय पर अपने रचनात्मपक विचार व्यआक्तए किए।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन वरिष्ठ परामर्शदाता (एम. एंड एच.एस.), डॉ. पूनम एक्का, वरिष्ठ परामर्शदाता (एम. एंड एच.एस.), डॉ. व्यासदेव मिश्र तथा उप-प्राचार्या, एन.टी.आई., श्रीमती नबनीता जेना की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एवं समन्वयन श्रीमती ज्योतिर्मयी पाढी, श्रीमती रश्मि सोरेंग तथा श्रीमती प्रतिवा खेती ने किया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी और रचनात्मक अभिव्यक्ति के जरिए मातृ स्वास्थ्य तथा शैशवावस्था में उचित पोषण के महत्व को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *