एनटीपीसी विंध्याचल विंध्य क्लब द्वारा 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्य क्लब द्वारा 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 16 अगस्त को परियोजना के उमंग भवन सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम “आजादी” रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता, अध्यक्षा सुहासिनी संघ श्रीमती पद्मालया होता, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. सुरेश एवं श्रीमती सुरेश, महाप्रबंधक (एफएम) शिवा प्रसाद तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन), विंध्याचल श्रीमती रुमा दे शर्मा उपस्थित रही और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर थीम “आजादी” पर आधारित विभिन्न वर्गों के लिए फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 120 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे उमंग भवन सभागार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों की विशेष रूप से सराहना की गई।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा 2 तक के वर्ग में निखिल खंडेलवाल ने प्रथम, दित्या शर्मा ने द्वितीय, अवन्या शर्मा ने तृतीय, प्रणव साहू ने चतुर्थ तथा दिविशा कश्यप ने पंचम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3 से 6 वर्ग में सान्वी रावतिया प्रथम, अद्विक सिंह द्वितीय, लावण्या गौतांग तृतीय, मानवी सिंह चतुर्थ तथा अंकित वर्मा पंचम स्थान पर रहे। एकल नृत्य प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रीति ज्योति ने प्रथम, नैन्सी शाह ने द्वितीय तथा शालिनी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 एवं उससे ऊपर के वर्ग में त्रिशा सिंह ने प्रथम, सेजल साहू ने द्वितीय, मानवी सोनी ने तृतीय, आनन्या शर्मा ने चतुर्थ तथा शांभवी श्रीवास्तव ने पंचम स्थान प्राप्त किया।समूह नृत्य प्रतियोगिता के महिला वर्ग में सरोज प्रसाद ने प्रथम तथा बिमला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 तक के वर्ग में ‘भारत की बेटी’ ने प्रथम, अवन्या ने द्वितीय, आद्या (ग्लोरी स्क्वाड) ने तृतीय, दिविशा कश्यप ने चतुर्थ तथा अथर्व राय ने पंचम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 से 9 वर्ग में रौनक राय ने प्रथम तथा युवाना चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान उमंग भवन सभागार देशभक्ति गीतों एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से गुंजायमान रहा। उपस्थित सभी अतिथियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक गण, अपर महाप्रबंधक गण, सुहासिनी संघ की अन्य पदाधिकारीगण, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी गण तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *