एनटीपीसी तपोवन ने थराली आपदा प्रभावितों को भेजी राहत सामग्री

Spread the love

चमोली, उत्तराखण्ड। पूरे उत्तराखण्ड राज्य में इस मानसून के दौरान हो रही अतिवृष्टि से आपदा का कहर देखने को मिल रहा है, जिसमें चमोली जिला सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल है। हाल ही में थराली क्षेत्र में बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लोगों को खाद्य पदार्थों एवं अन्य आवश्यकताओं की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा।

ऐसे कठिन समय में एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए थराली क्षेत्र के प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री प्रेषित की। परियोजना के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला ने राहत सामग्री से भरे वाहन को परियोजना परिसर से रवाना किया। एनटीपीसी द्वारा की गई यह पहल आपदा प्रभावित लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और स्थानीय निवासियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *