नागपुर। एनटीपीसी मौदा सुपर थर्मल पावर स्टेशन को सीएसआर टाइम्स प्लेटिनम अवार्ड – बेस्ट सीएसआर प्रोजेक्ट 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान “एनटीपीसी मौदा के आसपास सतत सामुदायिक परिवर्तन हेतु एकीकृत ग्रामीण अवसंरचना विकास” परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि एनटीपीसी मौदा द्वारा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी एवं दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए किए जा रहे प्रभावी और सतत सीएसआर प्रयासों को रेखांकित करती है।
यह सम्मान 4 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 13वें राष्ट्रीय सीएसआर एवं ईएसजी शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा सतत सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने में एनटीपीसी मौदा के उल्लेखनीय योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना है।
प्लेटिनम अवार्ड के अतिरिक्त, एनटीपीसी मौदा को पीएसयू श्रेणी – ग्रामीण एवं अवसंरचना विकास में गोल्ड कमेंडेशन से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज पर सकारात्मक एवं स्थायी प्रभाव डालने वाली एनटीपीसी मौदा की सीएसआर पहलों के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करता है। यह राष्ट्रीय सम्मान एनटीपीसी मौदा द्वारा एकीकृत ग्रामीण अवसंरचना विकास के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों को दर्शाता है। इन पहलों के माध्यम से आसपास के गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, जीवन स्तर में सुधार तथा समग्र एवं समावेशी सामुदायिक परिवर्तन को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।
