एनटीपीसी लिमिटेड की मुख्य सतर्कता अधिकारी श्रीमती रश्मिता झा ने किया एनटीपीसी रिहंद परियोजना का दौरा

Spread the love

सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में  एनटीपीसी लिमिटेड की मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), श्रीमती रश्मिता झा ने एक दिवसीय दौरा किया। जिसका मूल उद्देश्य सतर्कता तंत्र को मजबूत करना और संगठन के भीतर ईमानदारी की संस्कृति को बढ़ावा देना था।

इस दौरे के दौरान, श्रीमती रश्मिता झा ने कंट्रोल रूम का भ्रमण किया और सीसीआर कार्यकारी से सतर्कता एवं उत्पादन से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की।

 इसी कड़ी में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गयी जिसमें मुख्य सतर्कता अधिकारी ने एनटीपीसी के मौजूदा कार्य प्रणालियों और प्रक्रियाओं की समीक्षा की और सुशासन के लिए एक उपकरण के रूप में सक्रिय सतर्कता के महत्व पर भी जोर दिया। तत्पश्चात् एनटीपीसी रिहंद द्वारा कंपनी की सतर्कता पहलुओं, निवारक उपायों और जागरूकता गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात उन्होंने स्थानीय स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं से भी संवाद किया।

श्रीमती रश्मिता झा ने अपने सम्बोधन में सभी कर्मचारियों को उनके दैनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने और नैतिक आचरण को बनाए रखने में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्य कार्य क्षेत्रों की प्रक्रियाओं का सरलीकरण, नियमों का पालन और बिना किसी डर या पक्षपात के अनियमितताओं की रिपोर्ट दर्ज करने पर भी विशेष महत्व दिया। इस अवसर पर एनटीपीसी रिहंद के कार्यकारी निदेशक  अनिल श्रीवास्तव ने परियोजना की नैतिक प्रथाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा परियोजना के हित में बताए गए तमाम मार्गदर्शन का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *