एनटीपीसी कोरबा ने उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love

100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर पौधारोपण किया

कोरबा,। एनटीपीसी कोरबा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन पूरे उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए 28 मई से 5 जून तक सप्ताहभर विभिन्न पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में सभी आयु वर्गों, विभिन्न लिंग समूहों तथा हितधारकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को एनटीपीसी टाउनशिप परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर पौधारोपण किया। यह अभियान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) की “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के अंतर्गत संचालित किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी की गर्ल एम्पावरमेंट मिशन (GEM) के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्रों की बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरणीय जिम्मेदारी एवं सतत जीवनशैली का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख (HOP) Kishore Chandra Patra ने सभी से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने एनटीपीसी कोरबा द्वारा विगत वर्षों में 30 लाख से अधिक वृक्षारोपण एवं विभिन्न पर्यावरण संरक्षण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर किया गया। अंत में पर्यावरण विभाग के उप महाप्रबंधक  Munesh Kumar Vishwakarma ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता में उनके योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *