खरगोन।एनटीपीसी खरगोन में स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों के शुभारंभ के अवसर पर मोहन वी., BUH द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने स्वच्छता, स्वास्थ्यकर वातावरण तथा सतत् जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती प्रीति जोशी, प्रबंधक (विधि) ने उपस्थित जनों को पखवाड़े भर चलने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने कार्यस्थल एवं दैनिक जीवन में स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने हेतु सामूहिक सहभागिता और निरंतर प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम स्वच्छता, अनुशासन और सामुदायिक सहभागिता के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा कर्मचारियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
