हैदराबाद, । एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज-2026 का दक्षिणी क्षेत्रीय दौर हैदराबाद के कुकटपल्ली स्थित जेएनटीयू ऑडिटोरियम में उत्साह और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में दक्षिणी क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों से इंजीनियरिंग और प्रबंधन के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी ज्ञान क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी, व्यवसाय और प्रबंधन के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम बदलावों से जुड़ी अपनी जानकारी और समझ को परखने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने अंतरविषयक ज्ञान, सीखने और ज्ञान के आदान-प्रदान के महत्व को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन ED (इंजीनियरिंग) दीपक ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरे आत्मविश्वास और जिज्ञासा के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्वागत भाषण में GM (HR) नीरज कुमार रॉय ने प्रतिभागी विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और समन्वयकों का स्वागत किया। उन्होंने युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने, ज्ञान साझा करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से सीखने के अवसर उपलब्ध कराने वाले ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद BITS पिलानी की टीम के अतिथिन वी. और अचिंत्य नाइक ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी संस्थान की आर. श्याम सुंदर और साई श्रीरामा एम. की टीम उपविजेता रही। IPE के कृतज्ञ शर्मा और एम. जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दक्षिणी क्षेत्र से शीर्ष दो टीमें अब नई दिल्ली में आयोजित होने वालेएनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज-2026 के सेमीफाइनल में भाग लेंगी। वहां उनका मुकाबला अन्य क्षेत्रीय दौर से आगे बढ़ने वाली टीमों से होगा। एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज के माध्यम से एनटीपीसी युवाओं को ज्ञान और विश्लेषणात्मक क्षमता को परखने तथा प्रौद्योगिकी, व्यवसाय और प्रबंधन में बदलते परिदृश्य को समझने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह पहल विद्यार्थियों में सीखने की भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
