एनटीपीसी कोलडैम द्वारा परियोजना प्रभावित परिवारों की महिलाओं हेतु ड्रैस मेकिंग कोर्स का सफलतापूर्वक समापन

Spread the love

बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व  के अंतर्गत मंडी जिले की बटवाड़ा पंचायत के गांव पंजोल्ठ में परियोजना प्रभावित परिवारों की महिलाओं हेतु शुरू किया गया छह माह का ड्रैस मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 20.05.2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण एनटीपीसी कोलडेम द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग मंडी के सहयोग से संचालित किया जा रहा था। 

समापन समारोह के अवसर पर एनटीपीसी कोलडैम की ओर से अपर महाप्रबंधक (मा. सं.) सुगाता दासगुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) डॉ. अंजुला अग्रवाल एवं सहायक प्रबंधक (सीएसआर)  पूरन सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं सिलाई मशीनें प्रदान की गईं।

इस अवसर पर एनएसआईसी मंडी से जी.एम. प्रवीन कुमार गांधी, मुख्य प्रबंधक लोकेश भाटिया तथा गांव के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 25 महिलाओं ने भाग लिया, जिन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रशिक्षण पूर्ण किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उनको प्राप्त प्रशिक्षण से स्वरोजगार शुरु करने हेतु प्रेरित किया गया।

समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने एनटीपीसी कोलडैम का धन्यवाद करते  हुए अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार इस कोर्स ने उन्हें स्वरोजगार की राह दिखाई है। कई महिलाओं ने गर्व के साथ बताया कि अब वे अपने हुनर के बल पर सिलाई का कार्य करके आय अर्जित कर रही हैं और अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग कर रही हैं। इस कोर्स ने न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *