समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह का हुआ स्वागत

Spread the love

 पार्टी नेतृत्व के प्रति जताया आभार, 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प

सोनभद्र। समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल का रविवार को प्रथम जनपद आगमन पर सपा कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अभिषेक यादव  का भी धन्यवाद, जिन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पूर्ण निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करूँगा। 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य है। वार्ता में पटेल ने कहा कि लोहिया  के सिद्धांतों और नेताजी मुलायम सिंह यादव के सपनों के अनुरूप प्रदेश को विकसित बनाने के लिए संगठन पूरी शक्ति से कार्य करेगा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर  बूथ स्तर पर मजबूती से संचालित करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसानों की सिंचाई समस्याओं को दूर करने के लिए तालाब, नहरों, पोखरों और बांधों की सफाई के लिए संघर्ष किया जाएगा। धान खरीद में स्थानीय स्तर पर हो रही गड़बड़ियों पर कार्रवाई के लिए सहकारी समितियों तक आवाज उठाई जाएगी। मजदूरों को उचित दाम दिलाने और युवाओं को शिक्षा व रोजगार के प्रति जागरूक करने की भी रणनीति उन्होंने साझा की। मौके पर जितेश गौतम,पिंटू पटेल, अमित मौर्या, कृष्णा यादव, इमरान अहमद, आशीष पटेल, रितेश पटेल, संतोष सिंह, सैफ कुरैशी, मनोज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *