एनसीएल ने मेहदेइया में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Spread the love

 सोनभद्र। एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत स्थानीय क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना ने गत बुधवार को ग्राम मेहदेइया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच, रक्तचाप, मधुमेह, हड्डी एवं जोड़ संबंधित समस्याओं और  महिला स्वास्थ्य संबंधी जाँच की गयी एवं उचित चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को निः शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस दौरान 118 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। उक्त स्वास्थ्य शिविर ब्लॉक-बी टीम एवं कल्याणी महिला समिति के संयोजन से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *