एनसीएल सीडब्ल्यूएस ने सीएसआर के तहत स्कूली बच्चों को निःशुल्क जूते प्रदान किए

Spread the love

200 से अधिक बच्चों ने उठाया लाभ

सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत स्थानीय परिक्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्य किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को एनसीएल की सीडब्ल्यूएस इकाई द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत शासकीय प्राथमिक पाठशाला, गोलाई बस्ती, जयन्त, शासकीय प्राथमिक पाठशाला, सेन्ट्रल वर्कशॉप और शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मुड़वानी, जयंत में विद्यार्थियों को नि: शुल्क जूतों का वितरण किया गया। एनसीएल सीडबल्यूएस द्वारा यह कार्य बढ़ती ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए किया गया। इस दौरान लगभग 207 विद्यार्थियों ने वितरण का लाभ उठाया । इस अवसर पर परियोजना से नोडल अधिकारी (सीएसआर) एवं स्कूल के प्राचार्य तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि एनसीएल सीएसआर के तहत स्थानीय परिक्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, पेयजल व आधारभूत ढांचे के निर्माण जैसे अनेक कार्य कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *