सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह समारोह का प्रारंभ

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में 4 मार्च 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह समारोह का प्रारंभ। आर.एस.पी. के कार्यपालक निदेशक (एच.आर.), तरुण मिश्र ने ‘शिल्प कोणार्क’ स्मारक परिसर में सुरक्षा ध्वज फहराया। समारोह में कार्यपलाक निदेशक (परियेाजना),  एस.पाल.चौधरी, मुख्‍य महा प्रबंधक (गुणवत्ता) एवं कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स),  आर.के.पात्र, मुख्‍य महा प्रबंधक प्रभारी (एम.एंड एच.एस.), डॉ. जे.के.आचार्य और कई अन्य मुख्य महा प्रबंधक, विभागाध्यक्ष, विभागीय सुरक्षा अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के सुरक्षा सप्ताह समारोह का विषय ‘सुरक्षा एवं स्वास्थ्य : विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण’ है।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री मिश्र ने कहा, ‘सुरक्षा घर से शुरू होती है, हमें संयंत्र की उसी तरह देखभाल करनी चाहिए जैसे हम अपने घर की करते हैं। खतरों और सुरक्षा मानदंडों को समझने के लिए जागरूकता महत्वपूर्ण है।’ उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। श्री मिश्र ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आर.एस.पी. के सुरक्षा शुभंकर ‘अभेद्य’ से हाथ मिलाया।

इस अवसर पर मुख्य महा प्रबंधक (इलैक्‍ट्रि‍कल),  आर.के.मुदुली, मुख्य महा प्रबंधक (एन.पी.एम. एवं एस.पी.पी.),  आर.के.बिसारे तथा मुख्य महा प्रबंधक (एस.एम.एस.-1),  एस.कार्था द्वारा ओडिया, हिंदी एवं अंग्रेजी में सुरक्षा संकल्‍प ग्रहण कराया गया।   मुख्य महा प्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं), श्रीमती आशा एस. कार्था ने स्वागत भाषण प्रस्‍तुत किया, जबकि महा प्रबंधक (एस.ई.डी.),  अबकास बेहेरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा बैज पहनाए गए।

इससे पहले, सुबह कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं),  एस.पाल चौधरी ने कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) कार्यालय में सुरक्षा ध्वज फहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *