म्योरपुर खेल मैदान शराबियों के लिए बना सुरक्षित ठिकाना

Spread the love

म्योरपुर,सोनभद्र। स्थानीय खेल मैदान पर शाम होते ही  शराबियों  का जमावड़ा  लग जा रहा है। आलम यह है कि शराब पिने के बाद वहीं पर शराबी बोतल तोड़ कर चले जा रहे है जिस कारण छोटे-छोटे बच्चों को खेलने मे परेशानी हो रही है। रविवार की सुबह एक खिलाड़ी के पैर में  टूटी बोतल का सीसा चुभने के बाद आक्रोशित खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया और कहा कि खेल मैदान शराबियों के आतंक और कब्जे से मुक्त होना चाहिए।  सुरेश केशरी, चंद्र प्रकाश, सतेन्द्र, आरिफ, लिटिल, कृष्णा का कहना है की हम लोग सुबह-सुबह खेलने आते हैं टूटी फूटी बोतल को रोज फेकते हैं सिढ़ीयों पर चखना और गिलास बोतल इतना फ़ैल जा रहा है की बैठना दुस्वार हो गया है।  शाम होते ही खेल मैदान पर आकर शराबी शराब पीकर बोतल तोड़ कर या छोड़ कर चले जा रहे है।  म्योरपुर थाना प्रभारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए खेल मैदान को  शराबियों   के शराब पीने के कृत्य से सुरक्षित कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने कहा है कि शाम की निगरानी बढ़ाई जाएगी। सार्वजनिक जगह पर शराब पीते कोई पाया जायेगा तो कड़ी कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *