ठण्ड से बचाव: नगर पालिका परिषद ने किया रैन बसेरे में सुविधाओं का इंतजाम

Spread the love

सोनभद्र। उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार ठण्ड एवं शीतलहरी से बचाव के लिए निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों हेतु पुलिस चौकी राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के पास स्थाई रूप से निर्मित निःशुल्क आश्रय गृह/रैन बसेरा में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

यहाँ 50 बेड के साथ रजाई, गद्दा, चादर, पेयजल, शौचालय, अलाव एवं केयर टेकर की समुचित व्यवस्था की गई है। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने अपील की है कि ठण्ड एवं शीतलहरी से बचाव हेतु कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, बल्कि आश्रय गृह/रैन बसेरा की सुविधाओं का लाभ उठाए। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *