एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड और एफएजीएमआईएल के बीच महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन

Spread the love

राँची। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) और एफसीआई अरावली जिप्सम एवं मिनरल्स इंडिया लिमिटेड (एफएजीएमआईएल) ने महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिजों के क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। जोधपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में एफएजीएमआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  पी.के. दास की उपस्थिति में एनएमएल के महाप्रबंधक विजय कुमार कानूनगो और एफएजीएमआईएल के महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह राठौर ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस साझेदारी के तहत खनिज अन्वेषण और संसाधन अधिग्रहण से शुरू होकर मूल्य-वर्धित उत्पादों के निर्माण तक की पूरी प्रक्रिया को एक सुव्यवस्थित ढांचे में संचालित किया जाएगा। यह कार्य देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किया जाएगा। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य देश में खनिज क्षेत्र की क्षमता को मजबूत करना, आयात पर निर्भरता घटाना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना है। दोनों संस्थान अपनी तकनीकी और वित्तीय क्षमताओं को मिलाकर खनिज प्रसंस्करण और सामग्री विकास के क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाने, ज्ञान के आदान-प्रदान और नवाचार को बढ़ावा देने पर मिलकर काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *