रेणुकूट / मबोल बम सेवा समिति रेणुकूट के सदस्यों द्वारा दुद्धी स्थित वृद्धाश्रम मे जाकर सेवा एवं सहयोग का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवास कर रहे सभी बुजुर्गों (महिला एवं पुरुष) के बीच समिति की ओर से मच्छरदानी, फल (केला एवं सेब) तथा मिठाई का वितरण किया गया। इस पुनीत सेवा कार्य में हमारे सम्मानित सदस्यों ने अपनी ओर से मच्छरदानी प्रदान कर महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
नागेंद्र सोनी , अरुण कुमार सिंह ,जय प्रकाश यादव , दिवाकर द्विवेदी (डायरेक्टर: माइंड डेवलपमेंट सेन्टर ), एवं सुनील अग्रवाल आप सभी सम्मानित सदस्यों के सहयोग, सेवा-भाव एवं समर्पण के लिए बोल बम सेवा समिति परिवार की ओर से हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। साथ ही हमारे समिति के ही सम्मानित सदस्य विकास शर्मा ने अपनी ओर से वृद्धजनों के लिए Colgate मंजन, नहाने का साबुन, गमछा एवं शुगर-फ्री बिस्किट का वितरण किया।
कार्यक्रम मे उपस्थित बोल बम सेवा समिति के आयोजक अध्यक्ष राजेश ने इस कार्यक्रम के लिए समिति के सभी सदस्यों को उनके इस सेवा भाव और सहयोग के लिए बोल बम सेवा समिति परिवार की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की सबसे अच्छी और सुखद बात यह है कि यह सेवा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी के सामूहिक सहयोग और सेवा भावना का परिणाम है।
जब समिति के सदस्य अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करते हैं, तो वह सहयोग मिलकर एक बड़े सेवा कार्य का रूप लेता है और जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी एवं अपनापन लाता है। यही हमारी समिति की सबसे बड़ी ताकत है। बोल बम सेवा समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक कार्यक्रम करना ही नहीं, बल्कि मानव सेवा, समाज सेवा और जरूरतमंदों के साथ खड़े होना भी है। आइए, हम सभी इसी प्रकार एकजुट होकर सेवा के इन पुनीत कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।
