सोनभद्र। नगर पालिका परिषद में जलजमाव वाले क्षेत्रों/वार्डो की जल निकासी समस्या के समाधान के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत कार्यदायी संस्था सी0एण्ड0डी0एस0 द्वारा निर्माण कराये जा रहे नाला निर्माण कार्य के बावत नाला निर्माण कार्य कराने के सम्बन्ध में सदर विधायक भूपेश कुमार चौबे विधायक तथा रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा गम्भीरता के साथ बैठक कर जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर जन समस्याओं के निस्तारण को ध्यान में रखकर नाला निर्माण कार्य तेजी के साथ पूर्ण करने हेतु सी0 एण्ड डी0एस0 के अवर अभियन्ता तथा सम्बन्धित ठेकेदार से वार्ता की गयी। इस दौरान त्वरित कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
नाला निर्माण व जल निकासी के बाबत की बैठक
