सोनभद्र। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने ऊषा चौबे को राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, उन्हें बिहार प्रदेश के नालंदा जिले की कमान सौंपी गई है। बताते चले की ऊषा चौबे इसके पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल मे प्रदेश महासचिव, शहर कांग्रेस में सचिव, सहित कई पदो पर कार्य कर चुकी है। ऊषा चौबे ने कहा की महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा, बिहार प्रभारी प्रीति उपाध्याय, यूपी महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहला अहरारी की तरफ से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे बखूबी निभाऊगी। उनके इस मनोनयन से कांग्रेस जनों ने खुशी जाहिर की है और उन्हें बधाइयां दी है।
महिला कांग्रेस ने ऊषा चौबे को राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया , बिहार के नालंदा जिले की मिली जिम्मेदारी
