दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर

Spread the love

सोनभद्र/ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत संस्थान स्तर से छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है।आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट 23 दिसम्बर 2025 तक निकालना होगा। इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक संलग्नकों के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान में 24 दिसम्बर 2025 तक जमा करनी होगी।सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शत-प्रतिशत पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन कराएं और प्राप्त सभी छात्रवृत्ति आवेदनों पर संस्थान स्तर से आवश्यक कार्यवाही 24 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *