कुदारन हादसा: ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल 

Spread the love

मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुदारन में गुरुवार की भोर ट्रक की चपेट में आने से मृत तीन लोगों के आरोपी ट्रक चालक वकील यादव निवासी महुवर कला थाना बलुआ चंदौली को पुलिस ने शनिवार को वाराणसी शक्ति नगर रोड के चित्त विश्राम के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने ट्रक चालक मौके की तलाश कर चित्त विश्राम से भागने की कोशिश कर रहा था की उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बता दें की 16 जुलाई को थाना क्षेत्र के कुदारन में रोड के किनारे वाराणसी से सोनभद्र की तरफ नमक लेकर जा रही ट्रक का अगला टायर बोल जाने के कारण ट्रक असंतुलित होकर रोड के किनारे स्थित एक मकान में घुस गई थी जिसमें घर के सामने सो रहे तीन लोगों की मौत हो थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *