निर्माणाधीन न्यायालय भवन का न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

कार्य प्रगति में कार्यदाई संस्था को तेजी लाने के निर्देश

चन्दौली।  जिले में न्याय व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और सुगम बनाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन नए न्यायालय भवन का  न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी, न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रशासनिक न्यायाधीश, सत्र प्रभाग, चंदौली द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यस्थल पर मैनपावर और मशीनरियों की संख्या अधिक रखते हुए कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परिसर के विभिन्न खंडों, अदालती कक्षों, अधिवक्ताओं के बैठने के स्थान तथा आम जनता के लिए तैयार की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। 

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री मानक के अनुरूप होनी चाहिए। परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि जल्द से जल्द न्यायालय परिसर का लाभ अधिवक्ताओं और वादकारियों को मिल सके। संबंधित विभागीय अधिकारी नियमित रूप से मौके पर जाकर प्रगति की समीक्षा करते रहें। कहा कि नए भवन में आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं आम जनता के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग और बैठने की समुचित व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही परिसर में हरियाली और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान परिसर में आंवला का पौधरोपड़ कर परिसर को हरा-भरा रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश चन्दौली, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, समस्त न्यायाधीश गण एवं संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता, कार्यदायी संस्था और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *