जियो की 10वीं वर्षगांठ पर JioBharat की खास पेशकश

Spread the love

नई दिल्ली। जियो ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर JioBharat फीचर फोन पर सीमित अवधि के लिए ‘जियो एनिवर्सरी ऑफर’ पेश किया है। इसके तहत पात्र ग्राहक ₹1,499 में 4G सक्षम JioBharat फोन के साथ छह महीने के रिचार्ज लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसमें हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD वॉयस कॉलिंग शामिल है। कंपनी के अनुसार, इस ऑफर से 2G उपयोगकर्ताओं को 4G डिजिटल सेवाओं की ओर अपग्रेड करने में मदद मिलेगी। जियो का दावा है कि मौजूदा 2G कनेक्टिविटी खर्च को ध्यान में रखते हुए फोन अपग्रेड की प्रभावी लागत करीब ₹299 रह जाती है। JioBharat पर JioTV, JioHotstar, JioPay और अन्य डिजिटल सेवाओं का भी लाभ मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *