वेकोलि में मनाया जाएगा 101 जगहों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Spread the love

नागपुर ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में 101 जगहों पर योग दिवस मनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम उमरेड में आयोजित किया गया है, जहाँ वेकोलि के सीएमडी  जे. पी. द्विवेदी तथा निदेशक तकनीकी (संचालन)ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त)बिक्रम घोष,निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना)  आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे, पांच सौ से अधिक लोगों के साथ योग करेंगे। इसी समय वेकोलि के सभी 10 क्षेत्रों में, कुल 100 स्थानों पर योगाभ्यास किया जाएगा। प्रत्येक स्थल पर 100 से अधिक सहभागी होंगे, इस प्रकार वेकोलि में लगभग 10,000 से अधिक कर्मी, ठेका कर्मी तथा कर्मियों के आश्रित योगाभ्यास करेंगे।  

कोयला कर्मियों तथा उनके आश्रितों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ने के उद्देश्य से वेकोलि ने 27 मई, 2025, से ही कई महत्वपूर्ण पहल किए है। इस दौरान 04 जागरूकता रैली निकली गई, 70 बूट कैंप का आयोजन किया गया, साथ ही, विद्यार्थियों एवं कर्मियों के लिए स्लोगन, क्विज तथा चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया गया। ‘Yoga at Workplace’ के माध्यम से योग का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 6000 से अधिक लोग सहभागी हुए। जगह-जगह बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। कई जगहों पर योग संबंधी जानकारी के पैम्फलेट वितरित किए गए। ‘उचित ब्रीदिंग टेक्निक तथा उसके फायदे’ विषय पर सत्र आयोजित किए गए जिसमें 15000 से अधिक लोगों का सहभाग रहा।

इस दौरान वेकोलि के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का समुचित उपयोग किया गया। इन प्लेटफार्म पर, प्रत्येक दिन, कर्मियों द्वारा योगाभ्यास करते हुए विडियो अपलोड किए गए। बूट कैंपस् के वीडियो के माध्यम से व्यापक जन-जागृति की गई। इसी दौरान, लगभग 10000 कर्मियों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शपथ दिलाई गई। वेकोलि के इन सभी प्रयासों से लोगों में निश्चित ही योग के प्रति जागरूकता एवं स्वीकार्यता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *