मेजा ऊर्जा निगम के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

 मेजा। को मेजा ऊर्जा निगम प्रा०लि . के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें श्रमिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि कोरांव   विधायक  राजमणि कोल  , जिला प्रशासन की ओर से तहसील मेजा के एसडीएम  एस. पी . यादव , परियोजना प्रमुख  जी. श्रीनिवास राव, अन्य उच्चाधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन केप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संविदा श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक, एसडीएम, सीईओ, एचओ–एचआर एवं साइट विजिलेंस अधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्रमिकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की तथा उन्हें निरंतर समर्पण एवं अनुपालन के लिए प्रेरित किया। साथ ही, माननीय मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्रियों के संदेश का सीधा प्रसारण उत्सव भवन एवं प्लांट कैंटीन में प्रदर्शित किया गया, जिससे श्रमिको व उनके आश्रितों के हितो के बारें में प्रदेश स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों के बारें में जानकारी साझा की गयी 

कार्यक्रम के दौरान एमयूएनपीएल सीईओ ने श्रमिकों की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए एक सुदृढ़ फीडबैक तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया। साइट विजिलेंस अधिकारी ने कारखाने में कार्य करते समय संविदा श्रमिकों के अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, विभागाध्यक्ष (मा०सं०) द्वारा नए श्रम संहिताओं (Labour Codes) पर जानकारी साझा की गई, जिसमें प्रमुख प्रावधानों के साथ-साथ संविदा श्रमिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों को विस्तार से समझाया गया। इसके अतिरिक्त, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा आयुष्मान कार्ड के ऑन-साइट पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान की गई, जिससे प्रदेश स्तर पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ श्रमिकों को सुनिश्चित रूप से मिल सके। कार्यक्रम के दौरान 57 संविदा कर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं समर्पित सेवाओं के लिए माननीय विधायक द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे सराहना एवं प्रेरणा की भावना को बढ़ावा मिला। यह कार्यक्रम संगठन की श्रमिक कल्याण, जागरूकता एवं समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *