एनटीपीसी कुडगी में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन

Spread the love

विजयपुरा । एनटीपीसी कुडगी में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 350 श्रमिकों ने भाग लिया, जो अपने श्रम के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर आयोजन में प्रमुख अतिथि के रूप में  बिद्यानंद झा (कार्यकारी निदेशक, कुडगी),  संतोष तिवारी (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण),  उमेश कुमार जैन (महाप्रबंधक, संविदा एवं सामग्री) और  कालिया एस. मूर्ति (मानव संसाधन प्रमुख) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में बिद्यानंद झा ने श्रमिकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का औद्योगिक विकास श्रमिकों के बिना संभव नहीं है। यह देश के विकास की कुंजी है, और इसके जरिए ही हम “विकसित भारत” का सपना पूरा कर सकते हैं।  झा ने श्रमिकों के अथक परिश्रम और उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया और उनके कार्यों की सराहना की।

 बिद्यानंद झा ने आगे कहा कि औद्योगिक विकास से ही देश की प्रगति संभव है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एनटीपीसी  अपने श्रमिकों के मेहनत और समर्पण के कारण ही अपने मिशन को पूरा कर पाती हैं। यह दिन केवल श्रमिकों की मेहनत को मान्यता देने का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें यह याद दिलाने का दिन है कि बिना श्रमिकों के सहयोग के देश का औद्योगिक और आर्थिक विकास संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *