इफको महिला चेतना क्लब ने आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े ग्रामीण महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट किया

Spread the love

प्रयागराज।इफको महिला चेतना क्लब की अध्यक्षा विनीता कुदेशिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं महिला स्वरोजगार के लिए महिला चेतना क्लब का यह एक प्रयास है। उन्होने कहा कि ग्रामीण अंचल में भी महिलाओं को सशक्त होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे पारिवारिक आय बढ़ेगी तथा उनका विकास होगा।  महिला चेतना क्लब ने कंचन देवी, महुलिया एवं सोना सिंह जाफरपुर दो नए सिलाई केन्द्र में सिलाई मशीन दिया तथा दो पुराने सिलाई केन्द्र में  सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लड़कियों राज कुमारी, मेलाथु एवं मुस्कान मिश्रा, शेखपुर को सूट बाँटे गए। इस अवसर पर महिला चेतना क्लब की सदस्य रमा वैश्य, किरन भदवार, गीता सिंह, नीरू सक्सेना, रेखा जयसवाल, पुष्पलता यादव तथा पूनम वर्मा मौजूद रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *