शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार मे शिक्षामित्रों का सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का शुभ आरम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी शिक्षा मित्रो का मानदेय दस हजार से बढाकर 18 हजार प्रतिमाह किया गया है, उक्त अवसर पर जनपद के समस्त कार्यरत शिक्षा मित्रो को मानदेय वृद्धि की शुभकामना देने हेतु उनके सम्मान का कार्यक्रम जिला प्रशाशन द्वारा आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ रहे । 

 उन्होने कहा कि सरकार ने सदैव स्कूली शिक्षा की मजबूती के लिए प्रयास किया है तथा सभी शिक्षकों को पांच लाख रूपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही इसी अनुक्रम मे शिक्षामित्र बन्धुओ का मानदेय बढ़ाया गया है. समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अंतिम पायदान के समस्त बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की राह मे हमारे शिक्षा मित्र अनुदेशक साथियो का बहुत बड़ा योगदान रहा है। सदर विधयाक ने जनपद के सभी शिक्षा मित्रो को सादर शुभकामनायें दीं। विधान सभा घोरावल के विधायक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी शिक्षा मित्रो को मानदेय वृद्धि के लिए सरकार की इस योजना की सराहना की। अंत में सभी अतिथियों एवं जनपद अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाल का अवलोकन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गयी। इस कार्यक्रम में जनपद सोनभद्र के मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षक शिक्षा मित्र एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *