नराकास के तत्वावधान में कोयला भवन मुख्यालय, बीसीसीएल में हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न सदस्य कार्यालयों के 30 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

धनबाद। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), धनबाद के तत्वावधान में आज कोयला भवन मुख्यालय में ‘भारत सरकार की राजभाषा नीति – उपलब्धियाँ, चुनौतियाँ एवं भविष्य’ विषय पर हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डीआईजी (सीआईएसएफ)  जितेन्द्र कुमार तिवारी , महाप्रबंधक (प्रशासन)  अर्पण घोष, उप-महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मनीष मिश्रा सहित बीसीसीएल के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सामूहिक दीप-प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस निबंध प्रतियोगिता में नराकास सदस्य कार्यालयों के 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नराकास धनबाद के सदस्य कार्यालयों के राजभाषा पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राजभाषा हिंदी के उन्नयन और विकास के प्रति अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नराकास धनबाद के उप-समिति की बैठक का भी आयोजन हुआ, जिसमें धनबाद स्थित विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों के हिंदी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में नराकास के आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाली बैठक के कार्यसूची पर चर्चा हुई तथा राजभाषा के प्रचार-प्रसार पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव (नराकास) उदयवीर सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *