हिंडाल्को महान में धूमधाम से मकर संक्रांति का उत्सव, कार्यस्थल से कॉलोनी तक छाई

Spread the love

सिंगरौली।हिंडाल्को महान में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष पारंपरिक रंगों व उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी में कर्मचारियों व उनके परिवारजनों ने घर-घर लाई, तिल, दही-चूड़ा जैसे पकवानों का स्वाद चखा और मेल-मिलाप से खुशियां साझा कीं।मानव संसाधन विभाग ने कार्यस्थल पर विशेष आयोजन किया, जिसका नेतृत्व प्रमुख विवेकानंद मिश्रा व उनकी टीम ने संभाला। कर्मचारियों को पारंपरिक व्यंजन परोसे गए, जबकि पतंगबाजी ने पूरे परिसर में त्योहारी माहौल बांध दिया। विभिन्न श्रमिक संघों के सदस्य व पदाधिकारी भी शामिल हुए, जो आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण बना।मिश्रा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मकर संक्रांति जैसे त्योहार सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं, सहयोग बढ़ाते हैं और कार्यस्थल को परिवार जैसा वातावरण देते हैं। हमारा प्रयास है कि ऐसे आयोजन होते रहें, जिससे कर्मचारियों में उत्साह बना रहे।”कार्यक्रम के सफल संचालन में मानव संसाधन से प्रणव सोनी, दीपक संकोलिया तथा कार्मिक विभाग से जमाल अहमद, विनय तिवारी, हरिशंकर मिश्रा व विष्णु का विशेष योगदान रहा। कर्मचारियों ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लिया, जबकि अनौपचारिक संवाद से टीम भावना मजबूत हुई।श्रमिक प्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने प्रबंधन की सराहना की, कहा कि ऐसे प्रयास संगठन में विश्वास व सकारात्मकता बढ़ाते हैं। समापन पर सभी ने शुभकामनाएं दीं व भविष्य में सामूहिक पर्व मनाने की इच्छा जताई। यह आयोजन हिंडाल्को महान की समावेशी कार्यसंस्कृति का प्रतीक बना।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *