समाधान दिवस (सम्भव) में सुनवाई—जनता की 16 शिकायतों का तत्काल निस्तारण

Spread the love

सोनभद्र।नगर पालिका परिषद सोनभद्र में आज सोमवार, 01 दिसम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अवर अभियंता श्री राज कुमार राज ने की।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न नगरीय निकायों से कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं—नगर पालिका परिषद सोनभद्र: 2नगर पंचायत घोरावल: 2नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा: 2नगर पंचायत चोपन: 3नगर पंचायत ओबरा: 1नगर पंचायत रेनुकूट: 0नगर पंचायत पिपरी: 4नगर पंचायत दुद्धी: 1नगर पंचायत डाला बाजार: 1नगर पंचायत अनपरा: शून्य 

शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, मार्ग प्रकाश आदि से संबंधित थीं। सभी शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया गया।

अवर अभियंता  राज कुमार राज ने बताया कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है, और इस दिशा में लगातार तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर सम्मानित सदस्यगण एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *