“महान केवल प्लांट नहीं, हमारी पहचान, जिम्मेदारी और सामूहिक संकल्प है” – लिनु पंचमन

Spread the love

हिंडालको महान में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सिंगरौली। हिंडालको महान में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह में इकाई प्रमुख लिनु पंचमन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। वहीं आर एंड आर कॉलोनी मझिगवां में सीएसआर एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। समारोह में कर्नल गौरव चतुर्वेदी एवं उनके सुरक्षा प्रहरियों ने शानदार परेड कौशल का प्रदर्शन किया। सरस्वती शिशु मंदिर एवं आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह भर दिया।

अपने संबोधन में इकाई प्रमुख लिनु पंचमन ने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल राष्ट्र की आजादी नहीं, बल्कि अपने कार्यस्थल पर उत्कृष्टता, जिम्मेदारी और सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाना भी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित कार्य, उच्च गुणवत्ता, ग्राहक सेवा, नवाचार और सामाजिक विकास के माध्यम से महान राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा, गुणवत्ता, टीमवर्क और Ownership की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “महान केवल एक प्लांट नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारी जिम्मेदारी और हमारा सामूहिक संकल्प है। आइए, हम हर काम सुरक्षित तरीके से करें, Ownership की भावना के साथ जिम्मेदारी निभाएं, एक-दूसरे का सहयोग करें और महान को Safety, Quality, Sustainability, People Development तथा Community Pride में एक Benchmark Unit बनाएं।”

इकाई प्रमुख ने पहली तिमाही में महान की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए 400 kA लक्ष्य हासिल करने, 99.92 प्रतिशत शुद्धता के साथ AP-30 स्मेल्टर्स में प्रथम स्थान बनाए रखने, 101 प्रतिशत Finished Goods Dispatch, 96 प्रतिशत OTIF और शून्य ग्राहक शिकायत जैसी उपलब्धियों के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त विभिन्न पुरस्कारों को भी महान परिवार की सामूहिक मेहनत और टीमवर्क का परिणाम बताया।

समारोह के दौरान बेहतर कार्य करने वाले ड्राइवरों, सुरक्षा कर्मियों एवं कैटरिंग सर्विस से जुड़े कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद कर्मचारियों के लिए बड़ा खाना आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंडालको महान की लीडर टीम से मानव संसाधन प्रमुख विवेकानंद मिश्रा, स्मेल्टर हेड एस. शशि कुमार, पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, प्रबंधक एवं कर्मचारी परिवार सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *