एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन 2026 का भव्य आयोजन

Spread the love

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली में अभियंता दिवस के अवसर पर बीई विभाग के तत्वावधान में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। तकनीकी ज्ञान, नवाचार, टीम भावना एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में एनटीपीसी सिंगरौली के विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाली 19 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रत्येक टीम में अधिकतम चार सदस्य सम्मिलित थे।

कार्यक्रम में  ई. प्रभाकर राव, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, प्रतिभागी टीमों एवं कार्यकारी प्रशिक्षुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल का गठन किया गया, जिसमें  ए. शिव कुमार, अपर महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन),  प्रगीत उपाध्याय, एजीएम (यांत्रिक अनुरक्षण – बॉयलर अनुरक्षण विभाग) तथा  के. एस. वेंकटरामन, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा विभाग) सम्मिलित रहे। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागी टीमों के प्रदर्शन, विषय-वस्तु, नवाचार एवं प्रस्तुतीकरण का सूक्ष्मतापूर्वक मूल्यांकन किया गया।

प्रतियोगिता में ईएमडी की टीम ‘पावर क्वेस्ट’ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।  बीएमडी की टीम ‘संरक्षण’ ने  प्रथम उपविजेता तथा एयू एवं ईएमजी की टीम ‘व्हाइट डायमंड’ ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन प्रतिभागियों के लिए ज्ञान एवं अनुभवों के आदान-प्रदान, नवीन विचारों के प्रस्तुतीकरण तथा सामूहिक कार्यक्षमता को प्रदर्शित करने का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ। सम्मेलन ने कर्मचारियों में नवाचार, ज्ञान-साझाकरण, टीम भावना एवं निरंतर व्यावसायिक विकास की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अभियंता दिवस के अवसर पर आयोजित इस सार्थक पहल ने एनटीपीसी सिंगरौली में तकनीकी उत्कृष्टता एवं नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए समारोह में नई ऊर्जा, उत्साह एवं पेशेवर गरिमा का संचार किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *