सोनभद्र। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 से 21 जून,2026 के मध्य में समेकित जन-कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत 08 से 14 जून,2026 तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम करने हेतु प्रस्तावित है। मंगलवार को उपायुक्त उद्योग के अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें जनपद के सम्मानित उद्यमी/व्यापारी गण/बैंकर्स सम्मलित हुये। उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग के द्वारा संचालित योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण सहायता योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, तकनीकी उन्नयन योजना आदि की जानकारी उपस्थित उद्यमियों को दी गयी। शासन द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जनपद के विशिष्ट परंपरागत व्यंजनों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पहचान प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के जनपदों के परंपरागत व्यंजनों के विकास हेतु हाल ही में एक जनपद एक व्यंजन योजना 05 मई,2026 को प्रख्यापित की गयी है। बैठक में राजेश गुप्ता (जिलाध्यक्ष उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल), कौशल शर्मा (जिला अध्यक्ष उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन), ओपी गुप्ता अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण, राबर्ट्सगंज, विनय जायसवाल, शरद जायसवाल, आनन्द प्रताप जायसवाल, विमल अग्रवाल, एवं कृष्ण कुमार (सहायक आयुक्त उद्योग) नितिन प्रकाश सिंह (उद्यमी मित्र) आदि उपस्थित थे।
सरकार आपके द्वार : जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन
