पीवीयूएनएल में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन विंटर वर्कशॉप का समापन

Spread the love

बालिकाओं ने प्रस्तुत किया आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

पतरातू। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) के तत्वावधान में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन (GEM) के अंतर्गत आयोजित एक सप्ताहीय विंटर वर्कशॉप का समापन समारोह आज  3 जनवरी को पीवीयूएनएल टाउनशिप में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बालिकाओं ने एक सप्ताह के दौरान सीखी गई विभिन्न कौशलों की जानकारी साझा की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समापन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  ए. के. सहगल एवं स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रेणु सहगल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी, लेडीज़ क्लब की सदस्याएं, बालिकाओं के माता-पिता एवं परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने आत्मरक्षा, विज्ञान प्रयोगों एवं अन्य गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थितजनों ने खूब सराहा। अपने संबोधन में  ए. के. सहगल ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों से अपनी बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। वहीं श्रीमती रेणु सहगल ने बालिकाओं की प्रगति को रेखांकित करते हुए एक सप्ताह की कार्यशाला की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

यह कार्यक्रम बालिका सशक्तिकरण की दिशा में पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *