बालिका सशक्तीकरण अभियान” कार्यक्रम बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक – राजीव अकोटकर

Spread the love

एनटीपीसी सिंगरौली हमेशा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पबद्ध रहेगा – अध्यक्ष,वनिता समाज, शक्तिनगर

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा अपने प्रमुख  नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम “बालिका सशक्तीकरण अभियान (जेम) 2025” के सफल समापन का भव्य आयोजन किया गया। यह मिशन आसपास के क्षेत्रों की सरकारी स्कूलों की 120 बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु बीते 18 मई से प्रारंभ हुआ था, जिसका समापन समारोह 13 जून 2025 को एनटीपीसी सिंगरौली परिसर में स्थित मनोरंजन केंद्र सभागार में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

एक माह तक चलने वाले इस जेम कार्यक्रम के तहत छात्राओं को शैक्षणिक विषयों के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा, कंप्यूटर शिक्षा, पर्यावरण अध्ययन, योग, नृत्य, आत्मरक्षा, कला एवं शिल्प, संवाद कौशल और नैतिक मूल्यों की ट्रेनिंग दी गई। इस प्रशिक्षण में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा बालिकाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित किया गया।

समापन समारोह के दौरान बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें पारंपरिक नृत्य, नाट्य प्रस्तुति और सामुहिक गीत शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली ने बालिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि, “बालिका सशक्तिकरण अभियान (जेम) कार्यक्रम बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए सहायक सिद्ध होते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से हम न केवल बालिकाओं के आत्मविश्वास और प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें नेतृत्व, टीमवर्क और संवाद कौशल जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं से भी सुसज्जित करते हैं। ऐसे प्रयास समाज में लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करते हैं और एक समावेशी एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।”

इस संदर्भ में वनिता समाज, शक्तिनगर की अध्यक्षा श्रीमती पीयूषा अकोटकर ने भी बालिकाओं को प्रेरित करते हुए शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली हमेशा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पबद्ध रहेगा।

बता दें कि, जेम मिशन, भारत सरकार की “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अनुरूप, लड़कियों को समान अवसर और सशक्त मंच प्रदान करने का उद्देश्य रखता है। अब तक यह कार्यक्रम देशभर के कई एनटीपीसी परियोजना स्थलों पर 10,000 से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित कर चुका है।

एनटीपीसी सिंगरौली सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित होकर शिक्षा, सशक्तिकरण और समानता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ऐसे प्रयास करता रहेगा।कार्यक्रम का सफल संचालन  अनुग्रह मिश्र, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं इसकी रूपरेखा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ ओम प्रकाश, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा की गई। श्री कुमार आदर्श ने बालिका सशक्तिकरण अभियान के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। 

इस कार्यक्रम में  ई. सत्यफनी कुमार, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी विंध्याचल), श्रीमती सरोजा फनी कुमार, अध्यक्षा (सुहासिनी संघ, एनटीपीसी विंध्याचल), श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, अध्यक्षा (वर्तिका महिला मंडल, एनटीपीसी रिहंद), तथा सिंगरौली परियोजना के  जोसेफ बास्टियन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ एस. के. सिंह, महाप्रबंधक (मेडिकल सर्विसेज़),  पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (रसायन विभाग),  रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं),  अजीत कुमार सिंह, महाप्रबंधक (मेकैनिकल मेंटेनेंस),  सिद्धार्थ मंडल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), यूनियन एवं एसोशिएशन के मानद प्रतिनिधिगण, पत्रकार बंधु,  विद्यालय के प्राचार्य, स्थानीय ग्राम प्रधान एवं जेम 2025 की बालिकाओं के अभिभावक जन आदि उपस्थित रहे।  जेम की सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम की सफल पूर्णता के उपरांत विदाई से पूर्व उपहार भेंट किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *