छात्राओं को किया गया प्रशिक्षित 

Spread the love

चन्दौली । मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में कौशल विकास के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण सेवा समिति के प्रबन्धक शरद गोस्वामी के सौजन्य से श्रृंगार की पाठशाला, हुनर है तो कदर है ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ साथ में उसे हुनरमंद जरूर बनाओ से संबंधित कार्यशाला का प्रशिक्षण दिया गया जिसकी प्रशिक्षिका श्रीमती ममता सिंह थी।

कार्यशाला में अधिकांश छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या  ने छात्राओं को संबोधित करते हुए  बताया कि आज के बदलते परिवेश में इस व्यवसाय की डिमांड बढ़ती जा रही है जो महिलाओं के आर्थिक विकास में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *