नेत्र परीक्षण शिविर में 85 लोगों की निःशुल्क जांच, चयनित 34 मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण 

Spread the love

चौबेपुर, वाराणसी/ सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट एवं वाराणसी के प्रतिष्ठित आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को आशा ट्रस्ट के भन्दहां कला, कैथी केंद्र पर किया गया। शिविर में कुल 85 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया जिसमे से चिन्हित 34 मोतियाबिंद के मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन, लेंस और चश्मा की सुविधा दी जायेगी।  अस्पताल में आवश्यक जांच के उपरान्त बृहस्पतिवार  को ऑपरेशन किया जाएगा । सभी मरीजों को वापस शुक्रवार को अस्पताल की बस द्वारा वापस आशा केंद्र पर पहुंचा दिया जाएगा ।

नेत्र परीक्षण शिविर में आर जे अस्पताल की टीम में सामुदायिक आउटरीच टीम के गणेश, ईशा, सुजीत और अरविन्द ने नेत्र परीक्षण किया । आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति, आर. जे. शंकरा आई अस्पताल और आशा ट्रस्ट के सौजन्य से ऐसे शिविर प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को आशा ट्रस्ट केंद्र पर आयोजित किये जाते रहेंगे जिससे क्षेत्र के सभी जरूरतमंद और गरीब लोगों को मोतियाबिंद से निजात मिल सके । इस केंद्र पर अगला शिविर 26 नवम्बर  को लगेगा । शिविर के आयोजन में  प्रदीप सिंह, राजकुमार पटेल, रमेश प्रसाद, अमित कुमार, सौरभ चन्द्र, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव आदि ने विशेष रूप से सहयोग किया । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *