ईएसआई डिस्पेंसरी में निःशुल्क टीबी जांच शिविर आयोजित     

Spread the love

रेणुकूट। स्थानीय नगर के बिड़ला मार्केट में स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में औद्योगिक श्रमिकों और स्थानीय निवासियों के लिए क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम और जागरूकता के उद्देश्य से निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ईएसआई लाभार्थियों, श्रमिकों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लोगों की टीबी जांच और बलगम परीक्षण निःशुल्क किए गए। साथ ही टीबी के लक्षण, उपचार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु जागरूकता सत्र भी हुए, शिविर में आईईसी सामग्री का वितरण कर लोगों को जानकारी दी गई। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा परामर्श दिया गया और संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच के लिए रेफर किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है। डिस्पेंसरी प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए डीटीओ कार्यालय सोनभद्र की टीम सहित सभी प्रतिभागियों का आभार जतायाl कार्यक्रम में ईएसआई डिस्पेंसरी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषिमणि त्रिपाठी, डॉ. ओमकार यादव, डॉ. बृजेश कुमार मौर्य, डॉ. प्रशांत कुमार गौतम, शैलेंद्र कुमार शुक्ला तथा टीबी कार्यक्रम के जिला समन्वयक सतीश चंद्र सोनकर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *