रेल प्रशासन का दावा कोई हताहत नहीं
प्रयागराज। आज 11 नवम्बर 2026 को ट्रेन संख्या 15003 चौरी चौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 07 पर पहुंची तथा 17:03 बजे प्रस्थान हुई। लगभग 17:05 बजे स्टेशन से आगे बढ़ने के दौरान ट्रेन के चार कोच (B4, B5, B6 एवं B7) एक-एक ट्रॉली से उतर गए।
रेलवे प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तथा आवश्यक सुरक्षा संबंधी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में कोई भी यात्री घायल/हताहत नही हुआ है। इस घटना के उपरांत प्रयागराज से वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए है और डिप्टी सीटीएम कानपुर के नेतृत्व में राहत कार्य का क्रियान्वयन चल रहा है। यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
कानपुर सेंट्रल (CNB):
- 0512-2323018
- 0512-2323016
- 0512-2323015
प्रयागराज जंक्शन (PRYJ):
- 0532-2408128
- 0532-2407353
- 0532-2408149
अन्य प्रमुख स्टेशनों के हेल्पलाइन नंबर:
फतेहपुर (FTP): 9151833006
रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूरी तरह तत्पर है। यात्रियों से अनुरोध है कि किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
यात्रियों की सुविधा हेतु यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था एवं पूर्ण रिफंड की व्यवस्था
प्रयागराज । आज 11 नवम्बर को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चौरी-चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरने की घटना के दृष्टिगत प्रभावित कोचों के यात्रियों की सुविधा एवं उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इससे संबंधी विस्तृत जानकारी यात्रियों को शीघ्र ही स्टेशन पर उद्घोषणा (Announcement) के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, जो यात्री इस परिस्थिति में अपनी यात्रा नहीं करना चाहते हैं, उनके लिए टिकट का 100 प्रतिशत पूर्ण रिफंड (Full Refund) प्रदान करने की भी व्यवस्था की गई है। ज्ञात हो कि अवपथन हुई ट्रेन के चार डिब्बो को छोड़कर शेष ट्रेन को प्लेटफार्म संख्या तीन पर ले जाया जा रहा है। इसके उपरांत इसे गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
इस घटना से रेल परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है प्रभावित ट्रेन को छोड़कर सभी अन्य गाड़ी सुचारू रूप से परिचालित हो रही हैं। इस ट्रेन के प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए एक विशेष गाड़ी कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलाई जाएगी।
