सरयू तट पर चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर का शिलान्यास 25 नवंबर को 

Spread the love

आलापुर अम्बेडकर नगर। सरयू तट के समीप गंगासागर में बनेगा भव्य चंद्रेश्वर महादेव तीर्थ जिसमें राम मंदिर में प्रयुक्त बंसी पहाड़ की शिलाओं से होगा शिव मंदिर का निर्माण 25 एवं 26 नवंबर को दो दिवसीय धार्मिक आयोजन होगा। भव्य शिलान्यास समारोह में संत महात्माओं, विद्वानों और विशिष्ट अतिथियों का लगेगा जमावड़ा लगेगा। 

उक्त जानकारी एक प्रेस वार्ता में डॉ, पवन कुमार तिवारी ने देते हुए कहा कि पंडित राम मनोहर माधव परिवार एवं ग्रामीण इस भव्य आयोजन और मन्दिर निर्माण के लिए उत्साहित हैं। आलापुर की धरती पर धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।  ग्राम गंगासागर में भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकंपा से भव्य एवं दिव्य केंद्र ‘चंद्रेश्वर महादेव तीर्थ’ का निर्माण कराया जा रहा है। इस ऐतिहासिक धार्मिक परियोजना के प्रथम चरण में आगामी 25 एवं 26 नवंबर 2026 को दो दिवसीय भूमि पूजन, वैदिक अनुष्ठान एवं भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस प्रस्तावित भव्य मंदिर की सबसे खास और आकर्षक विशेषता यह होगी कि इसका निर्माण अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में प्रयुक्त की गई बंसी पहाड़ की पवित्र शिलाओं से कराया जाएगा।स्थापना से पूर्व शिवलिंग को देश के सभी बारह ज्योतिर्लिंगों का स्पर्श कराया जाएगा तथा विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत वैदिक रीति-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना की जाएगी।एक अन्य महत्वपूर्ण विशेषता यहां ‘राम कूप’ की स्थापना होगी। आयोजकों के अनुसार इस राम कूप में देश के सातों समुद्रों के जल तथा भारत की प्रमुख पवित्र नदियों के जल को अभिसिंचित किया जाएगा। यह राम कूप देश की नदियों, समुद्रों और सनातन संस्कृति की आध्यात्मिक एकात्मता का प्रतीक बनेगा।

दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण आचार्य श्री सुनील दीक्षित जी की उपस्थिति होगी उन्हें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास एवं भूमि पूजन के मुख्य पुरोहित के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर श्री श्री 1008 सत्यव्रत ब्रह्मचारी जी महाराज पीठाधीश्वर,यज्ञ सम्राट स्वामी प्रवर जी महाराज,प्रख्यात कथावाचक योगेश जी महाराज अयोध्या, विनय कटियार पूर्व सांसद,राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख, डॉ. रमापति राम त्रिपाठी पूर्व सांसद,आचार्य सुनील दीक्षित जी प्रखांड विद्वान, काशी एवं राम मंदिर शिलान्यास के मुख्य पुरोहित शामिल होंगे।दो दिवसीय आयोजन मैं 25 नवंबर 2026 को भूमि पूजन 26 नवंबर 2026 को भव्य शिलान्यास समारोह सम्पन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *