बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे पूर्व प्रधानाचार्य एसएस राय – पारसनाथ मिश्र

Spread the love

 अर्थशास्त्री, आर.एस.एम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एस एस रॉय की मनाई गई जयंती

सोनभद्र। शिवि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रख्यात शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय (एसएस राय) की जयंती शनिवार की देर शाम निराला नगर स्थित उनके निज आवास पर  संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रख्यात साहित्यकार पारसनाथ मिश्र ने कहा कि एसएस राय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक कुशल शिक्षक के साथ-साथ खिलाड़ी, कलाकार, पर्यटक, शिक्षक नेता और सनातन धर्म के पोषक भी रहे तथा विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंदोलनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की थी और शिक्षा जगत में अमिट छाप छोड़ी।

संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व विज्ञान प्रवक्ता भइया लाल सिंह ने एसएस राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम के दौरान राय परिवार के सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विनोद चौबे, गिरीश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बृजेश सिंह, आनंद सिंह, अविनाश शरण राय, आशुतोष शरण राय, सुधीर शरण राय, ज्ञानेंद्र शरण राय,  हर्षवर्धन केसरवानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *