मुख्यमंत्री से पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की मुलाकात

Spread the love

 हाथीनाला, मुर्धवा, गोविंदपुर समेत अन्य सड़क निर्माण कार्य की उठाई मांग

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने मुलाकात कर जनपद के सड़कों के निर्माण के बाबत  मुलाकात की। श्री कुशवाहा ने सीएम को पत्र के माध्यम से बताया कि सोनभद्र  हाईवे के निर्माण को हाथी नाला, मुर्धवा से गोविंदपुर आश्रम माड़े तक सींगल सड़क होने से आए दिन वाहनों से  भयंकर जाम लगते रहते हैं। जिसके कारण लोगों को तमाम समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। पूर्व सांसद ने पटवध से बासुहारी तक के सड़क निर्माण की बात भी जिक्र किया। इंटर कॉलेज और हाई स्कूल जाने वाले सड़क मार्ग को जोड़ने की बात किया। जिससे जनपद का एवं सर्वांगीण विकास हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *